इंस्पायर स्कीम में आवेदन 30 जून तक
धनबाद | इंस्पायर अवार्ड्स मानक (राष्ट्रीय आकांक्षा और ज्ञान को बढ़ाते लाखों मस्तिष्क) वर्ष 2018-19 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2018 है। इसमें छठी से दसवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल भाग ले सकते हैं। वे आइडिया प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों के दो से तीन अच्छे विचारों/ नवप्रवर्तनों का ऑनलाइन नामांकन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग-भारत सरकार, के वेबपोर्टल www.inspireawards-dst.gov.in पर कर सकते हैं ।