पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • जिला परिषद मैदान में हस्तशिल्प मेला शुरू हुआ, शिल्पियों ने 100 स्टॉल सजाए

जिला परिषद मैदान में हस्तशिल्प मेला शुरू हुआ, शिल्पियों ने 100 स्टॉल सजाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के जिला परिषद मैदान में रविवार से हस्तशिल्प मेला शुरू हुआ। यह 23 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच हर दिन 11 बजे से रात नौ बजे तक शहरवासी इसमें खरीदारी कर सकेंगे। बनारस, भागलपुर, भदोही, लखनऊ, चंडीगढ़, रांची आदि जगहों से आए करीब 100 हस्तशिल्पियों ने मेले में अपने स्टॉल लगाए हैं। रामगढ़ के दभातु नाला जलछाजन समिति की आयोजित हस्तशिल्प मेले का उद्‌घाटन धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से हस्तशिल्प उद्योग काे बढ़ावा मिलेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में जियाडा के निदेशक सत्येंद्र कुमार, सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, टेंट एसोसिएशन के भगतजी मौजूद थे। उद्‌घाटन समारोह कि अध्यक्षता भाजपा नेता भृगुनाथ भगत ने की और मंच संचालन धीरज कुमार शर्मा ने किया। आयोजन समिति के संयोजक अब्दुल काश्टी, कैफी मल्लिक, सलाउद्दीन, शहनवाज आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...