पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • बाएं हाथ में फ्रैक्चर, प्लास्टर कर दिया दाहिने हाथ का

बाएं हाथ में फ्रैक्चर, प्लास्टर कर दिया दाहिने हाथ का

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाएं हाथ में फ्रैक्चर था, गिरिडीह सदर अस्पताल में दाहिने हाथ पर प्लास्टर कर दिया गया। घटना शनिवार की है। अस्पताल में हाथ पर प्लास्टर करने के बाद परिजन मरीज को लेकर घर आए। तब-तक मरीज को पूरी तरह होश आ गया और मरीज ने बाएं हाथ में दर्द और सूजन की बात बताई तो अस्पताल का कारनामा सामने आया। परिजन पुन: मरीज को लेकर गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे। जहां से मरीज को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। रविवार को परिजन मरीज को इलाज के लिए पीएमसीएच लेकर पहुंचे। अस्पताल के इमरजेंसी में डॉक्टरों को पूरी बात बताई। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज का इलाज करने से मना कर दिया। गिरिडीह सदर अस्पताल से बाएं हाथ में फ्रैक्चर होने की बात लिखवाकर लाने को कहा। घंटों मिन्नत के बाद मरीज को अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

गिरिडीह निवासी नसीम एक्स-रे रिपोर्ट दिखाता हुआ, जिसमें बाएं हाथ में फैक्चर की बात कही गई है।

क्या है मामला

मरीज के साथ आए भाई छोटू ने बताया कि 13 अप्रैल को जमीन विवाद में गांव के एक परिवार के साथ मारपीट हो गई। घटना में 30 वर्षीय नसीम को चोट आई और बायां हाथ टूट गया। गिरिडीह सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने एक्स-रे भी कराया लेकिन प्लास्टर दाहिने हाथ में कर दिया। जबकि मरीज के पुर्जा पर डॉक्टर ने स्पष्ट रूप से बांए ं हाथ का एक्स-रे कराने की सलाह लिखी गई। लेकिन अस्पताल कर्मियों ने बाए हाथ की जगह दाहिने हाथ का प्लास्टर कर दिया। पीएमसीएच के डॉक्टरों ने मरीज को भर्ती कर दाहिने हाथ का एक्स-रे कराने व रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किए जाने की बात कही।

खबरें और भी हैं...