डीजीएमएस में सहज समाधि कोर्स का समापन
धनबाद । डीजीएमएस के डीजी बंगलो में चल रहा तीन दिवसीय सहज समाधि कोर्स रविवार को संपन्न हुआ। कोर्स का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग, धनबाद की ओर से किया गया था। इसमें करीब 25 लोगों ने सहज समाधि के गुर सीखे। छत्तीसगढ़ से आए हरजीत सिंह सहोता ने लोगों को बहुत ही सहज तरीके से अभ्यास कराया। कहा कि सहज समाधि मेडिटेशन का ही भाग है, जिससे मन काे शांति और अस्थिरता मिलती है। हम इससे खुद को एकाग्रचित कर सकते हैं।