कीटनाशक पीने वाले तीन पीएमसीएच में भर्ती
धनबाद | अलग-अलग जगहों के तीन लोग जहर खा लेने की वजह से बीमार होकर रविवार को पीएमसीएच में भर्ती कराए गए। निरसा के सिंहपुर निवासी फरीद शेख ने बहन से झगड़े के बाद घर में रखा कीटनाशक पी लिया था। वहीं, टुंडी के कमारडीह में रहनेवाली किशोरी शाहिना खातून ने छोटी बहन से झगड़े के बाद कीटनाशक पी लिया। एक अन्य मामले में महाराजगंज के ट्रक चालक प्रदीप मंडल ने भी कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। तीनों का इलाज अस्पताल के प्वाइजनिंग वार्ड में चल रहा है।