पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रालोसपा ने डॉ अंबेडकर को याद किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने रविवार को डायमंड क्राॅसिंग स्थित पार्टी कार्यालय में डाॅ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई। इसमें डॉ अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार कुश्वाहा ने मौके पर बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। साथ ही कहा कि शिक्षा ही सभी समस्याओं का समाधान हैं। पढ़-लिखकर ही समाज और राष्ट्र का विकास किया जा सकता है। चंपारण महोत्सव में भाग लेने जाते समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर किए गए हमले की भी कार्यक्रम के दौरान निंदा की गई। जयंती समारोह में ललन कुमार, विकास रंजन, उमा शंकर यादव, किरण यादव, अनिल कुमार सिन्हा, संतोष कुश्वाहा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...