पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • विधायक ढुल्लू से मिले इंटर कॉलेज के शिक्षक कर्मी

विधायक ढुल्लू से मिले इंटर कॉलेज के शिक्षक-कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | धनबाद जिला इंटर कॉलेज शिक्षा कर्मी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो से उनके घर पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि 30-35 वर्ष से चल रह वित्त रहित संस्थानों में अधिकतर गरीब, एससी, एसटी, पिछड़ा, अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी पढ़ते हैं। उन संस्थानों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। विधायक ने उनकी समस्याएं सुनने के बाद सीएम को पत्र लिख कर वित्तरहित शिक्षा नीति के तहत संचालित स्कूल, कॉलेज और मदरसों का अधिग्रहण करने या उन्हें अनुदान देने की मांग की। उन्होंने साथ ही पहले से नियुक्त शिक्षकों के लिए बीएड की अनिवार्यता खत्म करने की भी मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में सुरेश प्रसाद महतो, विवेक श्रीवास्तव, संजय कुमार, डॉ पीके ठाकुर, दीपक मिश्रा, कार्तिक महतो, उत्तम, भागवत, सीएल, श्याम सुंदर आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...