पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • डीएसए रेलवे फुटबाल टीम ने धनबाद रेलवे मैदान में की बार पूजा

डीएसए रेलवे फुटबाल टीम ने धनबाद रेलवे मैदान में की बार पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे फुटबाल टीम ने रविवार को धनबाद रेलवे मैदान मे धूमधाम से पयला बैसाख में बार पूजा करते हुए नया साल में फुटबाल सिजन की शुरुआत की। मौके पर रेलवे वेटरेंस टीम के साथ धनबाद वेटरेंस टीम एवं रेलवे जूनियर टीम के साथ टाटा जूनियर टीम का प्रदर्शनी मैच हुआ।

खेल शुरू होने से पहले धनबाद रेलवे के स्पोर्ट्स अॉफिसर सीनियर डीएफएम कुमार उदय, सीनियर डीपी उज्ज्वल आनंद, पूर्व अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी कपुर बनर्जी, रेलवे फुटबाल टीम के सचिव फैयाज अहमद, टीम के कोच मनमोहन सिंह, जिला संघ के अध्यक्ष डाॅ विकास रमन, उपाध्यक्ष बैभव सिन्हा आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हे बधाई दी। पहले मैच में रेलवे वेटरेंस ने धनबाद वेटरेंस टीम को 2-0 से और दूसरे मैच में टाटा जूनियर टीम ने रेलवे जूनियर टीम को 3-0 से पराजित किया।

धनबाद वेटरेन्स टीम से प्रणब दास, पीके लायक, एके घोष, मिलन सिन्हा, संटू देव, टी सेनगुप्ता आदि तथा रेलवे वेटरेंस टीम से अमिताभ सिंह, प्रशांत देव, लियाकत अली, बिनोद पासवान, चंदन विश्वास, फिरोज अंसारी आदि ने मैच खेला।

खबरें और भी हैं...