पूजा कर फुटबॉल के नए सत्र की शुरुआत
धनबाद | बांग्ला नव वर्ष पर यंग फुटबॉल क्लब धनबाद की ओर से जगजीवन नगर मैदान में नए सत्र की शुरआत माठ पूजा व बार पूजा के साथ की गई। क्ल7ब के सभी खिलाड़ियों ने मैदान में पहुंच कर पूजा में भाग लिया व नए सत्र की शुरुआत गेंद को किक मारकर व मैच खेलकर किया। इस मौके पर क्लब के महासचिव जुबैर आलम ने सभी खिलाड़ियों को नववर्ष की बधाई दी व नए सत्र के लिए फुटबॉल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्य प्रशिक्षक अनिल लाल, तारक नाथ दास, संदीप खमारू, अरविंद मुर्मू, चंदन बास्की, एतवारी हांसदा, बबलू, अविनाश, दुर्गा, अभिजीत, मिथिलेश, दीपक, कृष्णा, अमल, सुजल, अजय किस्कू, संदीप हेंब्रम, शिव कुमार महतो आदि मौजूद थे।