पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • मार्शल आर्ट्स महोत्सव में धनबाद के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन

मार्शल आर्ट्स महोत्सव में धनबाद के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | अंबेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से आयोजित नवीं झारखंड स्टेट तलवारबाजी प्रतियोगिता में धनबाद की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उप विजेता का खिताब अपने नाम किया। जबकि पहले स्थान पर रांची की टीम रही। दो दिवसीय प्रतियोगिता में रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद के लगभग 150 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। बताते चलें कि प्रतियोगिता का आयोजन मार्शल आर्ट्स खेल महोत्सव बाबा साहब के जन्म दिवस पर अंबेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से नि:शुल्क आयोजित की जाती है। रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जो एम माह तक चलेगा। जिसमें कराटे, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, जूडो, योग व अन्य खेलों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। आज के समापन सत्र के मुख्य अतिथि बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक आरएस महापात्रा, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा, वरीय पत्रकार सुशील भारती, संस्था के अध्यक्ष अनिल बांसफोर, महेंद्र प्रताप, विजय विश्वकर्मा, अभय पांडेय, सुनील बांसफोर, गौतम मंडल, अमरजीत बांसफोर, मुकेश बांसफोर, सुयश भारती, रूपेश कुमार बांसफोर, नीतेश कुमार बांसफोर, निकेश कुमार बांसफोर, अखिलेश बांसफोर, कृष्णा, रवि सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...