पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो खिलाड़ियों को पीएनबी मेटलाइफ स्पांसरशिप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद बैडमिंटन एसोसिएशन के दो खिलाड़ियों जॉय और रितिक को पीएनबी मेटलाइफ की ओर से स्पासंरशिप प्रदान किया गया। कंपनी दोनों को डायट, हेल्थ इंश्योरेंस से लेकर सभी तरह की खेल सामग्री से सहयोग करेगी। दिल्ली के सारा फाउंडेशन के तहत जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट से सभी राज्यों से 16 खिलाड़ियों को स्पासंरशिप दिया गया है। इसमें झारखंड के दो खिलाड़ी जॉय चटर्जी और रितिक दे भी शामिल हैं। इसमें सारा फाउंडेशन व चाइल्ड राइट एंड यू का सराहनीय योगदान रहा। रविवार को कला भवन स्थित इंडोर स्टेडियम में धनबाद जिला बैडमिंटन संघ के सलाहकार बीएसपी राय और सचिव सम्राट चौधरी के समक्ष दोनों खिलाड़ियों को बैडमिंटन किट दी गई। मौके पर कोच संदीप कुमार दे, दीपांकर बनर्जी, राजेश झा, सुमित कुमार आदि भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...