राइजिंग फुटबॉल एकेडमी की होगी अपनी टीम
शहर के रणधीर वर्मा स्टेडियम में राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी फुटबॉल एकेडमी ने रविवार को पूजा अर्चना कर इस वर्ष के फुटबॉल सेशन की शुरुआत की। ज्ञात हो कि आरसीएस फुटबॉल एकेडमी की टीम इस वर्ष से धनबाद फुटबॉल एसोसिएशन के अंतर्गत रजिस्टर्ड होगी। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार ने नारियल फोड़ पूजा की शुरुआत की व खिलाड़ियों को आने वाले सेशन के लिए खूब मेहनत करने की सलाह दी और शुभकामनाएं दी। एकेडमी के कोच अजय झा उर्फ पंडित दा ने सभी खिलाड़ियों के साथ पूजा-अर्चना की।
कार्यकारिणी का गठन भी हुआ
रविवार को राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी फुटबॉल एकेडमी के कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें मुख्य संरक्षक श्याम पांडेय, अध्यक्ष मनोज मालाकार उर्फ बुक्कू, उपाध्यक्ष पार्षद अशोक पाल व मनोरंजन कुमार, महासचिव मनोरंजन सिंह, संयुक्त सचिव साकेत कुमार, लाल बाबू साव, कोषाध्यक्ष संजय दत्ता, कोच अजय झा को बनाया गया। मौके पर राकेश तिवारी, अशोक पाल, मनोरंजन कुमार, राहुल सिंह, मनोरंजन सिंह, राजू मालाकार, लाल बाबू, आरसीएस वॉलीबॉल के सभी खिलाड़ी, कौशिक बनर्जी, साकेत कुमार, मुन्ना कर्ण, मुन्ना प्रसाद सिंह, संजय प्रसाद सिंह सहित फुटबॉल टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद रहे। लाल बाबू साव की ओर से सभी फुटबॉल खिलाड़ियों को 25 किलोग्राम चना व 15 केजी गुड़ दिया गया।