पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • सिकंदराबाद ने जीता ऑल इंडिया अंतर वाहिनी आरपीएसएफ कबड्डी टूर्नामेंट

सिकंदराबाद ने जीता ऑल इंडिया अंतर वाहिनी आरपीएसएफ कबड्डी टूर्नामेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10वीं वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल के तत्वावधान में चल रहे ऑल इंडिया अंतर वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल कबड्डी टूर्नामेंट 2018 का खिताब 7वीं वाहिनी सिकंदराबाद ने जीत ली। खिताबी मुकाबला 7वीं वाहिनी सिकंदराबाद और 5वीं वाहिनी त्रिचनापल्ली के मध्य खेला गया जिसमें 7वीं वाहिनी ने 5वीं वाहिनी को 52-16 से हराया । प्रतियोगिता के समापन के बाद भव्य समारोह आयोजित हुआ। आज के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक मनोज कृष्ण अखौरी ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पूरे टूर्नामेंट में बेस्ट रेडर का पुरस्कार 7वी वाहिनी के उत्तम सेहरावत, बेस्ट कैचर का पुरस्कार 5वीं वाहिनी के अंकित कुमार आर्या एवं 12वीं बटालियन के शक्ति सिंह को बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब मिला। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सफल आयोजन के लिए 10वीं वाहिनी धनबाद को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आरपीएसएफ रेल की एक अनुशासनप्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ फोर्स है जो विपरीत परिस्थितियों में घर से दूर रहकर भारतवर्ष में घूम-घूमकर सेवाएं देती है। इसलिए जरूरी है कि वह शारीरिक रूप से फिट रहें। हम आशा करते हैं कि रेल के अन्य विभाग भी इसी प्रकार से सक्रिय रहकर अपने आप को फिट रखेंगे। इस अवसर पर कमांडेंट 10 वीं वाहिनी एस रामा कृष्णन ने डीआरएम को धन्यवाद दिया। साथ ही सभी खिलाड़ियों के अनुशासनपूर्वक खेल के लिए सराहना की। पूरे टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका एवं मैच संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रणव कुमार सिंह, सतीश कुमार यादव, मुकेश कुमार राय, मोहन कुमार महतो, दीपक कुमार महतो एवं देवेंद्र यादव को डीआरएम ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विनोद कुमार, सीनियर डीपीओ, सीनियर डीएफएम, सैन्य सहायक 10वीं वाहिनी अजय कुमार, सहायक समादेष्टा असीम कुमार कुल्लू उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...