पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • जगजीवन नगर के मानस मंदिर में महाभंडारा, सैकड़ोंं ने पाया प्रसाद

जगजीवन नगर के मानस मंदिर में महाभंडारा, सैकड़ोंं ने पाया प्रसाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगजीवन नगर के मानस मंदिर में रविवार को रामचरित मानस कथा की पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर हवन और भंडारा का कार्यक्रम हुआ। मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में विघ्न विनायक गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं के नाम से यज्ञ की आहुतियां दी गईं। यज्ञ के आचार्य के सानिघ्य में मुख्य यजमान पुलिस निरीक्षक अखिलेश्वर चौबे सहित अन्य लोगों ने आहुतियां दीं। इसके बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि मंदिर परिसर में पिछले एक सप्ताह के दौरान आजमगढ़ से आए पंडित गंगासागर और वाराणसी से आईं कुमकुम पांडेय ने रामचरित मानस कथा का श्रवण कराया। आयोजन में मानस प्रसार समिति के संस्थापक शिवपूजन तिवारी, मिल्टन पार्थसारथी आदि ने सक्रिय योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...