पीठ में कीलें चुभोईं और उनसे जंजीर बांध 20 मीटर की ऊंचाई पर झूल गए
धनबाद | बंगाली नववर्ष पर शहर में चड़क पूजा का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालु सुबह में मंदिर पहुंचे और माता पार्वती तथा भोलेनाथ की पूजाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मनईटांड़ के र|ेश्वर शिव मंदिर में 300 से भी अधिक भोक्ताओं का जुटान हुआ। पूजा-अर्चना के बाद वहां लगे मेले में उन्होंने हैरतअंगेज करतब दिखाए। उनमें से कुछ ने शरीर में कीलें चुभोईं और उनमें जंजीर बांधकर बांस के सहारे 20 मीटर की ऊंचाई पर झूल गए। किसी ने तार को अपनी जीभ के आर-पार कर दिया। कई भोक्ताओं ने छाती पर कलश रखकर शिव-पार्वती की पूजा की। कई ने कंधे में रस्सी बांध बैलगाड़ी को खींचा। उनके करतब देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धनबाद के विधायक राज सिन्हा, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह आदि ने भी मेले में पहुंचकर भगवान का अाशीर्वाद लिया। आयोजन में मदन महतो ने अहम भूमिका निभाई।