झारखंड मिनी वॉलीबॉल बालक बालिका की टीमें घोषित
खूंटी के एसडीए मिशन स्कूल में 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित बादशाह सिंह मेमोरियल अंतर जिला मिनी वॉलीबॉल (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता में किए गए प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिये किया गया है। चयनित खिलाड़ी 24 से 28 अप्रैल तक मिजोरम के आईजॉल में हो रहे 26वीं राष्ट्रीय मिनी वॉलीवॉल प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित बालक वर्ग के खिलाड़ियों की सूची : सौरभ कुमार एवं कन्हैया जी (बोकारो), राहुल कुमार एवं रित्विक राज (रामगढ़), प्रियांशु राज एवं अमन कुमार (हजारीबाग), आदर्श कुमार सिंह, आशीष कुमार मालाकार, हर्ष कुमार दास एवं अजय कुमार (धनबाद), पुरुषोत्तम कुमार, (पूर्वी सिंहभूम) एवं रवि तिग्गा (खूंटी) से। मुख्य प्रशिक्षक शिवदयाल कुमार, (झारखंड पुलिस) प्रशिक्ष नवीन कुमार (देवघर) होंगे।
चयनित बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की सूची: दीपिका कुमारी एवं एंजेल (खूंटी), आरती कुजूर, पुष्पा टोप्पो एवं रूस्कान बाड़ा (गोड्डा), सुप्रिया कुमारी एवं रिद्धि कुमारी (धनबाद), शिल्पी कुमारी, खुशी कुमारी एवं अमीषा राज (पूर्वी सिंहभूम), सीमा कुमारी एवं सुमिता कुमारी (लातेहार) से।