पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • प्रखंड स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों को मिला पदक

प्रखंड स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों को मिला पदक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|आज जिला एथलेटिक संघ द्वारा संचालित प्रखंड स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता गोविंदपुर में हुई। इसमें 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उद्‌घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डाॅ. विकास रमन ने कहा कि जिला एथलेटिक संघ द्वारा इस तरह की प्रतियोगिता कराने से गांवों में छिपी प्रतिभा बाहर आएगी और गांव के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भितिया पंचायत की मुखिया शलमा बीबी ने कहा कि जिला एथलेटिक संघ द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिता कराने में मैं सदैव सहयोग करूंगी। एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आइ रज़ा ने कहा कि जिला एथलेटिक संघ द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिता सभी प्रखंडों में कराई जा रही है। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

पदक विजेता प्रतिभागियों की सूची : आसिफ अंसारी, सोनू खान, योगेश कुमार हाड़ी, दीपक साव, अभिषेक कुमार, बिक्की तिर्की, कुंदन कुमार,अरुप मंडल, नयन मजूमदार, तंजिल आलम, हबीबूर सरदार, शरत चन्द्रमुखी, सूरज कुमार मरांडी, वसीम अंसारी, प्रितेश चौधरी, रहीम अंसारी, कन्हैया कुमार चौधरी, अजय कुमार,अर्शनान अली, अमन कुमार शर्मा अादि शामिल है।

खबरें और भी हैं...