पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रेच्युटी भुगतान मामले में बनी कमेटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | कोल इंडिया से रिटायर हुए कर्मियों के ग्रेच्युटी भुगतान के लिए प्रबंधन ने कार्मिक निदेशक आरपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। यह 3 मई को रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी में श्रीवास्तव के साथ एसईसीएल के डीपी आरएस झा, सीसीएल के डीपी आरएस महापात्रा, डब्ल्यूसीएल के डीपी संजय कुमार, बीसीसीएल के डीपी आरएस महापात्रा, कोल इंडिया के जीएम डीजे नायक, बीएमएस के डाॅ बीके राय, एटक के रमेन्द्र कुमार, एचएमएस के नाथूलाल पांडे, सीटू के डीडी रामानंदन और सीएमओएआई के वीपी सिंह शामिल हैं। दरअसल, कोल इंडिया ने कर्मियों के रिटायरमेंट के बाद भी क्वार्टर खाली नहीं करने पर उनकी ग्रेच्युटी पर रोक लगाने का आदेश पिछले दिनों जारी किया था। आॅफिसर्स एसोसिएशन और ट्रेड यूनियनों ने इसका विरोध किया है।

खबरें और भी हैं...