जाम में फंसी बाइक, डिक्की से Rs.35 हजार गायब
धनबाद | कोर्ट रोड में मंगलवार को हीरापुर तेलीपाड़ा एतवारी नगर के रहने वाले कृष्णा पद दां के बाइक की डिक्की से अपराधियों ने 35 हजार रुपए निकाल लिया। कृष्णा हीरापुर में स्थित कोआपरेटिव बैंक से 35 हजार रुपए की निकासी कर घर वापस जा रहे थे। कोर्ट रोड में सड़क जाम थी। कृष्णा भी फंस गए। इस दौरान डिक्की से अपराधियों ने रुपए निकाल लिए।