पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ईवीएम स्ट्रांग रूम में बंद, कड़ी चौकसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरकुंडा नगर परिषद और नगर निगम के दो वार्डों में कल हुए मतदान के बाद सभी ईवीएम को सील कर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है। स्ट्रांग रूम में इवीएम रखे जाने के साथ ही उसकी निगरानी भी शुरू हो गई है। सोमवार रात से ही मतगणना स्थल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। स्ट्रांग रूम का सील 20 अप्रैल को मतगणना के दिन खोला जाएगा। सभी सीएल ईवीएम को पोलिटेक्निक परिसर स्थित माइनिंग इंस्टीच्युट निरसा के भवन में सुरक्षित रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा की पूरी जिम्मेवारी अनुमंडल पदाधिकारी अनन्य मित्तल और ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर को दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने निर्वाचन विभाग को मतगणना की तैयारी पूरी कर लेने का निर्देश दिया है।

राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान।

मतगणना स्थल पर टेंट लगना शुरू

मतगणना में अभी दो दिन शेष है,लेकिन मतगणना स्थल के आस पास उम्मीदवारों का टेंट लगना मंगलवार से ही शुरू हो गया है। मंगलवार को एक पंडाल बन कर तैयार हो गया है। यह पंडाल अध्यक्ष पद के किसी उम्मीदवार का है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, क्योंकि पंडाल में किसी राजनीतिक दल का अभी तक झंडा नहीं लगाया गया है। सूत्रों ने बताया कि मतगणना स्थल के आस पास टेंट लगाने का काम बुधवार से तेज होने की उम्मीद है। इस बार चिरकुंडा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव दलीय आधार पर हुआ है, इसलिए पंडाल भी एक साथ ही बनाया जा रहा है। मतो की गणना 20 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शुरू होगा।

खबरें और भी हैं...