पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • खाने में कीड़ा मिलने पर आईआईटी स्टूडेंट्स ने किया मेस का बहिष्कार

खाने में कीड़ा मिलने पर आईआईटी स्टूडेंट्स ने किया मेस का बहिष्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार की रात मेस के खाने में एक स्टूडेंट को मिला था कीड़ा। उसी ने भेजी थी तस्वीर।

बहिष्कार के लिए बाकायदा जारी किया नोटिस

जैस्पर हॉस्टल के मेस के खाने के बहिष्कार के लिए बीटेक प्रथम वर्ष और जेआरएफ स्टूडेंट्स ने बाकायदा नोटिस जारी किया। इसकी प्रतियां हॉस्टल में जगह-जगह लगाई गईं। मेस के बाहर भी नोटिस चस्पा था। इसमें कहा गया था कि सोमवार रात के समय मेस के खाने में कीड़ा पाया गया था। इसलिए स्टूडेंट मंगलवार को पूरे दिन मेस के खाने का बहिष्कार करेंगे। पिछले चार-पांच वर्षों से मेस में लगातार घटिया खाना खिलाया जा रहा है। कभी कंकड़-पत्थर मिलते हैं, तो कभी कीड़े निकलते हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद मेस की न व्यवस्था सुधरी और न ही उसे चलानेवाले पर कोई कार्रवाई की गई। साल 2013 में भी स्टूडेंट ने मेस का बहिष्कार किया था।

खबरें और भी हैं...