पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • स्थानीय को नियोजन से दूर रखने की कोशिश कर रहे विधायक : जलेश्वर

स्थानीय को नियोजन से दूर रखने की कोशिश कर रहे विधायक : जलेश्वर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने बाघमारा विधायक समर्थित टाइगर फोर्स पर स्थानीय युवकों को नियोजन से वंचित रखने का आरोप लगाया है। गांधी सेवा सदन में मंगलवार को उन्होंने मीडिया से कहा कि बाघमारा क्षेत्र में न्यू मधुबन कोलवाशरी जल्द शुरू होने वाली है। 500 से अधिक स्थानीय बेरोजगारों के लिए रोजगार सृजन हुआ है, लेकिन बाघमारा विधायक स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन से वंचित करना चाहते हैं। जलेश्वर ने कहा कि ब्लॉक दो क्षेत्र की संयुक्त मोर्चा प्रजातांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन के जरिए स्थानीय युवकों को रोजगार दिलाना चाहता है, जबकि टाइगर फोर्स इस आंदोलन को हिंसा का रूप देने की कोशिश कर रहा है।

खबरें और भी हैं...