पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • प्रेग्नेंसी कन्फर्म, तो डॉक्टर से मिलें: डॉ हाजरा

प्रेग्नेंसी कन्फर्म, तो डॉक्टर से मिलें: डॉ हाजरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | गर्भावस्था में हर दिन लगभग 830 महिलाओं की मौत हो जाती है। गर्भावस्था और प्रसव के दौरान नियमित जांच मौत के आंकड़े को कम कर सकती है। आंकड़ों के अनुसार 64 फीसदी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल का अभाव होता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी कन्फर्म होते ही सबसे पहले गायनी डॉक्टर से सलाह जरूरी है। यह कहना है कि स्त्री एवं प्रसव रोग विशेषज्ञ डॉ रीता हाजरा का। मंगलवार को प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व मेडिकल हिस्ट्री के अनुसार चिकित्सक प्रसूता की क्लीनिकली टेस्ट कराते हैं व अल्ट्रासोनोग्राफी कराते हैं जिससे यह पता लगाया जाता है कि बच्चा गर्भाशय में है या ट्यूब में। डॉ हाजरा ने बताया कि प्रेग्नेंसी के तीसरे माह में प्रसूता का हिमोग्लोबिन, कैल्शियम, ब्लड शुगर, यूरीन व एचआईवी टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना चाहिए।

खबरें और भी हैं...