क्राइम मीटिंग में डीआईजी प्रवीण को श्रद्धांजलि
एसएसपी मनोज रतन चोथे ने अपने कार्यालय में मंगलवार को आयोजित क्राइम मीटिंग लंबित पड़े मामलों की समीक्षा की। मीटिंग शुरू होने से पहले दो मिनट मौन रख कर पुलिस अधिकारियों ने एनआईए के डीआईजी प्रवीण सिंह को श्रद्धांजलि दी। वहीं रामनवमी, बंद और चुनाव में अच्छे काम के लिए एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों की सराहना की। कहा कि सजगता के कारण धनबाद में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने साथ ही थानेदारों से कहा कि क्षेत्र में अपराधियों पर अंकुश रखें और जनता की शिकायतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।