धनबाद में भास्कर की 7वीं वर्षगांठ पर बच्चों ने काटा केक, बोले- हैपी बर्थडे
दैनिक भास्कर धनबाद संस्करण ने मंगलवार को अपने सफर के सात साल पूरे कर लिए। 17 अप्रैल, 2011 को दैनिक भास्कर समूह ने नए तेवर के साथ धनबाद संस्करण शुरू किया था। स्थापना के 7वीं वर्षगांठ पर होटल स्काईलार्क में मंगलवार को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। स्थापना दिवस पर भास्कर परिवार के इस गेट टूगेदर में बच्चों ने जैसे ही केक काटा पूरा हॉल हैप्पी बर्थडे से गूंज उठा। लोगों ने तालियां बजाकर स्थापना की सातवीं वर्षगांठ की बधाइयां दी। पूरा हॉल जश्न में डूब गया। गाने-बजाने और नृत्य-गान भी हुए। गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत हुई। गूंज म्यूजिकल ग्रुप ने गानों की ऐसी फूलझड़ी लगाई , जिसमें लोग सराबोर हो गए। बच्चे मस्ती में थिरकने लगे। लोगों ने परिवार के साथ स्थापना दिवस समारोह का जमकर लुत्फ उठाया। गीत-संगीत ने ऐसा समा बांधा कि वहां उपस्थित लोगों के पांव थिरकने लगे। लोगों ने जमकर गीत-संगीत का आनंद उठाया। पूरा हॉल घंटों स्थापना दिवस समारोह के जश्न में घंटों डूबा रहा। मौके पर म्यूजिकल ग्रुप की पूजा ने अपने दिलकश आवाज से मंच संचालन कर लोगों को मुग्ध कर दिया।
दैनिक भास्कर के धनबाद संस्करण की सातवीं सालगिरह पर केस काटते बच्चे।
वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति देते गूंज म्यूजिक बैंड के सदस्य।
नन्हे-मुन्नों नेेे नृत्य-गान से किया मंत्रमुग्ध
नन्हे-मुन्हे ने स्थापना दिवस समारोह में चार चांद लगा दी। फिल्मी गीतों पर बच्चों के थिरकते पांव देख लोग स्तब्ध होकर देखते रह गए। भास्कर परिवार के बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत गाए, जिसे सुन लोग मुग्ध हो गए। मौके पर बच्चों ने गीत-संगीत पर खूब झूमे। मौके पर दैनिक भास्कर की ओर से बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। स्थापना दिवस समारोह पर भास्कर परिवार के लोगों ने एक साथ भोजन किए। लोगाें ने परिवार के साथ लजीज व्यंजन का आनंद उठाया।