पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बदल सकते हैं एक डीन और दो एचओडी के नाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चार संकाय के लिए डीन और 9 विषयों में एचओडी के लिए जारी प्री-नोटिफिकेशन पर आपत्ति दर्ज करने का समय 11 अप्रैल को समाप्त हो गया है। विवि प्रशासन को प्राप्त आपत्तियों के अनुसार गणि त और कॉमर्स के एचओडी के लिए संभावित नामों पर आपत्ति मिला है। इन दोनों आपत्तियों का निराकरण विवि नियमों को ध्यान में रख कर कर किया जाना है। अंतिम निर्णय रजिस्ट्रार और कुलपति लेंगे। शेष 3 डीन और 7 एचओडी का नाम लगभग फाइनल है। संभव है कि एक से दो दिनों के भीतर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए।

आपत्ति के बाद इस प्रकार बनेंगे नए एचओडी

हिंदी - डॉ सुधा गोस्वामी अंग्रेजी - डॉ सुमित रॉय (बोकारो स्टील सिटी कॉलेज), एके सिंह (कतरास कॉलेज) ने इनकार कर दिया है। डॉ सीमा सिन्हा का एचओडी बनना तय है।

इतिहास - डॉ सत्येंद्र कुमार (कतरास कॉलेज) ने इंकार कर दिया है। ऐसे में डॉ अशोक कुमार (आरएस मोर कॉलेज) का एचओडी बनना तय है।

पॉलिटिकल साइंस - डॉ जीसी राय (कतरास कॉलेज) ने एचओडी बनने से इंकार कर दिया है। ऐसे में डॉ देवजानी विश्वास (एसएसएलएनटी महिला कॉलेज) का एचओडी बनना तय है।

अर्थशास्त्र - डॉ एसकेएल दास (पीके राय कॉलेज धनबाद)।

भौतिकी - डॉ टीएएल सिंह (बीएस सिटी कॉलेज बोकारो) ने एचओडी बनने से इंकार कर दिया है। ऐसे में डॉ एसके दास (पीके राय कॉलेज धनबाद) का एचओडी बनना तय है।

रसायनशास्त्र - डॉ बी कुमार (बीएसके कॉलेज मैथन) ने एचओडी बनने से इंकार कर दिया है। ऐसे में डॉ एस कुंडु (एसएसएलएनटी महिला कॉलेज) का एचओडी बनना तय है।

गणित - डॉ बीके सिंह (बीएस सिटी कॉलेज बोकारो), डॉ पी महतो (आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर) के नाम पर आपत्ति है।

वाणिज्य- डॉ महेंद्र मिश्रा (बीएस सिटी कॉलेज बोकारो), डॉ एके तिवारी (बीएस सिटी कॉलेज बोकारो) के वरीय होने पर आपत्ति है।

बीबीएमकेयू में ये बनेंगे डीन

सोशल साइंस - डॉ एसके शर्मा (प्राचार्य बोकारो स्टील सिटी कॉलेज)

साइंस - डॉ बीके सिन्हा (प्राचार्य पीके राय कॉलेज धनबाद)

हिम्यूनिटी - डॉ सुधा गोस्वामी (हिंदी डिपार्टमेंट बोकारो स्टील सिटी कॉलेज)

कॉमर्स - डॉ महेंद्र मिश्रा (कॉमर्स, बोकारो स्टील सिटी कॉलेज) पर आपत्ति है।

खबरें और भी हैं...