पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निरसा में संतोष सिंह और राशिद का हुआ अभिनंदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | निरसा के कंचनडीह में मंगलवार को एआईसीसी सदस्य संतोष कुमार सिंह और धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी का मिलन सह अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान संतोष ने कहा कि आज देश भ्रष्टाचार, आतंक, बलात्कार से आजिज आ चुका है और मोदी नीरों की माफिक बांसुरी बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद के सांसद-विधायक-मेयर भाजपाई हैं, परंतु विकास नदारद है। होल्डिंग टैक्स में बेहताशा वृद्धि कर दी गई है। बिजली दर बढ़ चुकी है। भाजपा न तो राम का है और न अवाम का। देश में मोदी रावणराज कायम करना चाहते हैं। इस मौके पर बाबू अंसारी, शशि तिवारी, शिवाकांत पांडेय, चंदन सिंह, छोटू सिंह, सुदम सहीस, विकास पासवान, खोखन रविदास, योगेंद्र तूरी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...