सोना चांदी ज्वेलर्स में भी अक्षय तृतीया ऑफर
धनबाद | बैंक मोड़ स्थित सोना चांदी ज्वेलर्स ने अक्षय तृतीया ऑफर की घोषणा की है। प्रतिष्ठान के संचालक पंकज रस्तोगी ने बताया कि प्रति दस ग्राम 22 कैरेट हॉलमार्क सोने के आभूषण की खरीदारी पर ग्राहकों को 1500 रुपए की छूट दी जा रही है। डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर 20 फीसदी की छूट व चांदी के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 40 प्रतिशत की छूट होगी।