पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • दैिनक भास्कर किड्स फेस्ट के तहत हीरापुर के किड्स गार्डन में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता

दैिनक भास्कर किड्स फेस्ट के तहत हीरापुर के किड्स गार्डन में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|हीरापुर के किड्स गार्डन में मंगलवार को दैनिक भास्कर किड्स फेस्ट के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन कैटेगरी में हुई। पहली कैटेगरी में कक्षा एक और दो, दूसरी कैटेगरी में कक्षा तीन और चार तथा तीसरी कैटेगरी में पांचवीं कक्षा के बच्चे शामिल हुए। पहली कैटेगरी में पक्षी बनाना था, जिसमें कक्षा दो की प्रीति कुमारी ने सबसे अच्छी पेंटिंग बनाई। दूसरी कैटेगरी में गुलदस्ता बनाना था, जिसमें कक्षा चार के अमन कुमार ने श्रेष्ठ पेंटिंग बनाई। तीसरी कैटेगरी में गांव का दृश्य बनाना था और इसमें खुशी कुमारी ने बाजी मारी। स्कूल के प्राचार्य एसके सिन्हा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं लगातार होनी चाहिए, ताकि बच्चों में सकारात्मक प्रतियोगिता की भावना जगे। उनकी प्रतिभा में निखार आए और एक दिन वे अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन करें। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

कार्यक्रम के हमारे सहयोगी

प्रीति, अमन व खुशी ने कैनवास पर खूबसूरती से उकेरीं अपनी कल्पनाएं

प्रेजेंट्स बाई : सृष्टि लर्निंग एंड ट्रेनिंग सेंटर। सपोर्टेड बाई : शिव पार्वती ट्रेडर्स (ई-रिक्शा), अलंकार एडुकॉम, दिलीप बुक सेंटर, एके बुक्स।

पार्टिसिपेंट्स : सिंबॉयसिस पब्लिक स्कूल, किड्स गार्डन हीरापुर, बटरफ्लाई किड्स पैराडाइज, कोयलांचल पब्लिक स्कूल, मोंटफोर्ड एकेडमी, संस्कार ज्ञानपीठ, मिशन ऑफ नॉलेज, इंपीरियल पब्लिक स्कूल, झारखंड पब्लिक स्कूल, ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया, किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल झरिया, ग्रीन गार्डन एकेडमी, द स्टडी पार्क, द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी, इंपीरियल स्कूल ऑफ लर्निंग, सिल्वर डव स्कूल और नेशनल कॉन्वेंट स्कूल।

खबरें और भी हैं...