काेलकाता-अमृतसर की एसी बाेगी में खराबी, यात्रियाें ने डेढ़ घंटे रोकी ट्रेन
गाेमाे|दुर्गियाना एक्सप्रेस की एसी बाेगी बी-1 की एसी काम नहीं करने की वजह से चार घंटे तक पहले यात्री गर्मी से बिलबिलाते रहे। जब सब्र का बांध टूटा ताे धनबाद में डेढ़ घंटे तक ट्रेन काे राेके रखा। मंगलवार काे जब उक्त ट्रेन धनबाद में पहुंची ताे यात्रियाें ने रेलकर्मियाें काे कहा कि पहले एसी ठीक कराे। जब एसी ठीक नहीं हुअा, ताे यात्रियाें ने चेन खींच कर उसे राेकवा दिया। रेलकर्मी काफी प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए। यात्री भी जिद पर अड़े थे कि पहले एसी ठीक कराे तभी गाड़ी अागे जाएगी। डेढ़ घंटे के दाैरान रेलवे ने अाशवासन दिया कि उक्त बाेगी की जगह नई बाेगी लगा दी जाएगी। तब जाकर यात्री शांत हुए। शाम के पांच बजे उक्त ट्रेन धनबाद से खुली। चितपुर से ट्रेन खुलने के बाद जब एसी काम नहीं किया, ताे यात्रियाें ने इसकी शिकायत की थी। पहले अासनसाेल, फिर धनबाद में एसी ठीक होने का अाश्वासन मिला।