पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • काउंसलिंग में पहुंचने से पहले ही आई भाई की मौत की खबर

काउंसलिंग में पहुंचने से पहले ही आई भाई की मौत की खबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिता की हवस का शिकार हाेकर मां बनी किशोरी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की काउंसलिंग में पहुंचती, इससे पहले ही उसे भाई के सड़क हादसे में मौत की खबर मिली। कमेटी के दफ्तर में मंगलवार को उसकी काउंसलिंग होनी थी, लेकिन फोन पर मिली इस खबर के बाद वह वहां नहीं पहुंच सकी। इसके बजाय उसने परिजनों के साथ छत्तीसगढ़ जाने का फैसला किया, जहां उसका भाई हादसे का शिकार हो गया। पहले से ही काफी फजीहत झेल रहा किशोरी का परिवार हादसे की खबर से हतप्रभ है। परिजन समझ नहीं पा रहे कि यह सिर्फ हादसा है, या कोई साजिश। वे इसे किशोरी की ओर से अपने पिता के खिलाफ दर्ज केस से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, किशोरी की ओर से सीडब्ल्यूसी कोर्ट को बताया गया है कि वह अब 24 अप्रैल को काउंसलिंग में शामिल हो सकेगी। कमेटी के सदस्य शंकर रवानी ने मंगलवार को कहा कि किशोरी की काउंसलिंग के बाद ही तय किया जाएगा कि उसकी बेटी को उसे सौंपा जाए या नहीं।

24 को होगी काउंसलिंग

उसके बाद तय होगा कि नवजात को किशोरी के हवाले किया जाए या नहीं

पहले बच्ची को रखने से किया था इनकार, अब जागी उसकी ममता

कमेटी के सदस्य शंकर ने बताया कि किशोरी ने पहले गर्भपात कराना चाहा था। इस संबंध में उसने पुलिस और सीडब्ल्यूसी को आवेदन भी दिया था। लेकिन, काफी देर हो जाने की वजह से कोर्ट ने उसे गर्भपात की इजाजत नहीं दी। फिर उसने 22 मार्च को बेटी को जन्म दिया। अब वह कह रही है कि बच्ची को अपने पास ही रखना चाहती है। ऐसे में बिना पुख्ता जांच-पड़ताल के बच्ची उसके हवाले नहीं की जा सकती। कमेटी के आदेश पर नवजात को फिलहाल रांची के करुणा बालाश्रम में रखा गया है।

पहले से ज्यादा ताने झेलने पड़ रहे

किशोरी फिलहाल विचित्र मानसिक तनाव से गुजर रही है। एक तरफ पिता ने पहले ही उसकी जिंदगी नरक बना रखी थी, दूसरी तरफ बेटी को जन्म देने के बाद उसे पहले भी ज्यादा ताने सुनने को मिल रहे हैं। किशोरी कहती है कि पहले जो उसके साथ हुए पर अफसोस जताते थे, उनका रवैया भी अब बदला-बदला लगता है, लेकिन इसमें उसका क्या कसूर है। जिसे मेरा ख्याल रखना था, उसी ने मुझे किसी लायक नहीं छोड़ा।

खबरें और भी हैं...