पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पर्स-मोबाइल गिरे, खादी कर्मियों ने वापस किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | जयप्रकाश नगर की गली नंबर छह में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे पुणे निवासी कल्लू का मोबाइल और पर्स रणधीर वर्मा चौक पर मंगलवार की दोपहर गिर गए। कल्लू के मोबाइल-पर्स केंदुआडीह निवासी राजकुमार वर्मा को सड़क पर लावारिस अवस्था पर पड़े मिले। राजकुमार ने पर्स व मोबाइल नया बाजार स्थित खादी भंडार के प्रबंधक मुकेश झा को सौंप दिया। इसी दौरान कल्लू ने अपने मोबाइल पर रिंग किया, तो मुकेश ने कॉल रिसीव कर आश्वस्त किया कि पर्स और मोबाइल सुरक्षित हैं। आप नया बाजार आ जाएं। कल्लू नया बाजार खादी भंडार पहुंच राजकुमार वर्मा, मुकेश झा, अशोक सिंह आदि की मौजूदगी में सामान रिसीव किया।

खबरें और भी हैं...