दुकान में तोड़फोड़, एसआईएसएफ जवान धराया
धनबाद | स्टेशन रोड की दुकान शंकर मिष्टान में मंगलवार रात युवकों ने तोड़फोड़ की। पिता की जगह बेटी दुकान पर थी। इसी दौरान नशे में तीन युवक वहां पहुंचे। मिठाई खाने के बाद पैसे मांगे जाने पर वे युवती को भद्दी गालियां देने लगे। दुकान में रखीं मिठाइयां भी फेंक दीं। आसपास के दुकानदारों ने तीनों को पकड़कर पीट डाला। उनमें से मिश्रित भवन का जसवंत सिंह और बाबूडीह का सौरभ भाग निकला। तीसरे बदमाश पवन कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह एसआईएसएफ का जवान है। उसकी पोस्टिंग जमशेदपुर में है।