बरोरा के रंगुनीबाड़ी में पेड़ से झूलता मिला शव
बाघमारा | बरोरा थाना क्षेत्र के रंगुनीबाड़ी स्थित झाड़ी में मंगलवार देर शाम पेड़ से लटकता शव पाए जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। शव की शिनाख्त वहीं के बद्री सिंह के 38 वर्षीय पुत्र धीरज सिंह के रुप में की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर कब्जे में ले लिया। जिसे बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा जाएगा।