पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • छात्रा का मोबाइल ले भागनेवाला मिन्नतों बाद लौटाने पहुंचा, धराया

छात्रा का मोबाइल ले भागनेवाला मिन्नतों बाद लौटाने पहुंचा, धराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एलसी रोड में रविवार को छात्रा का मोबाइल फोन झपटकर भाग जानेवाला मंगलवार को पकड़ा गया। महिला कॉलेज के पास एक हॉस्टल में रहनेवाली छात्रा ने कुछ छात्र नेताओं के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। फिर पिटाई कर सदर थाने के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, फोन छिन जाने के बाद छात्रा ने उस नंबर पर कॉल किया, तो दूसरी ओर से उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। कहा गया कि उस मोबाइल फोन में अश्लील तस्वीरें हैं और वह उसे वायरल करने वाला है। छात्रा ने मिन्नतें की, तो वह फोन लौटाने को तैयार हो गया। इस बीच छात्रा ने कुछ छात्र नेताओं को इसकी खबर दे दी। फोन छीनने वाला मंगलवार को जैसे ही महिला काॅलेज के पास पहुंचा, छात्र नेताओं ने उसे पकड़ लिया। उनके बीच मारपीट भी हुई। फिर छात्र उसे थाने ले गए। वहां उसने अपना नाम अरशद और खुद को झरिया का रहने वाला बताया। उसने वहां भी पुलिस से कहा कि छात्रा के माेबाइल फोन में अश्लील तस्वीरें हैं। अरशद के पास पुलिस को तीन फोन मिले, लेकिन छात्रा के मोबाइल से चिप गायब था। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य युवक से भी पूछताछ की, लेकिन उसे छोड़ दिया गया। हालांकि अरशद को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...