पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीनियस पब्लिक स्कूल की पहली वर्षगांठ मनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुर|जीनियस पब्लिक स्कूल बागसुमा की पहली वर्षगांठ मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि धनबाद पब्लिक स्कूल की पूर्व प्राचार्य चेतल ने शारीरिक शिक्षा, स्वच्छता एवं नैतिकता का पाठ पढ़ाया। विशिष्ठ अतिथि एमएड काॅलेज दुर्गापुर के प्राचार्य डाॅ. दिनकर दीक्षित ने कहा कि आज शिक्षा बाल केंद्रित हो गई है। बच्चे जो पढना चाहते हैं, वही पढ़ने देना चाहिए। स्कूल अध्यक्ष मिहिर मंडल ने सभी का स्वागत किया। सचिव साधन चक्रवर्ती ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्राचार्य विश्वजीत मंडल ने कहा कि यहां बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। पूर्व प्राचार्य नवल किशोर सिंह चौधरी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष विश्वनाथ पाल, विष्णु पद कुंभकार, चतुरानन राय, शिप्रा वर्मा, प्रमिता राय, कुमुदनी गोस्वामी, सुरजमुखी मेहता, संचिता मजुमदार आदि थे। संचालन केके पाठक एवं अफजल अंसारी तथा धन्यवाद ज्ञापन निदेशक विवेक मंडल ने किया।

खबरें और भी हैं...