शैक्षणिक व्यवस्था में छेड़छाड़ न की जाए: संघ
निरसा विधायक को ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधिमंडल।
भास्कर न्यूज|निरसा
धनबाद जिला इंटर शिक्षा कर्मी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विधायक अरुप चटर्जी के आवास पहुंच वित्तीय वर्ष 2017-18 का अनुदान पूर्ण रूप से बिना शर्त बहाल करने, बीएड से संबंधित तानाशाह फरमान वापस लेने व अधिग्रहण व घाटा अनुदान सहित अन्य मांगों को लेकर मिले। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंप विधानसभा में मामले को उठा ज्वलंत मुद्दा के समाधान की बात कही। वहीं विधायक अरुप चटर्जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए जल्द समस्या के समाधान को लेकर उचित पहल का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में डॉ. अरुण कुमार महतो, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. पीके ठाकुर, विवेक श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद महतो, संजय कुमार, कार्तिक महतो, इलियास अंसारी, रंजीत चौधरी सहित दर्जनों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।