पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भूली में महिला कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री का पुतला दहन करती महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।

डीबी स्टार. भूली

धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में भूली ई ब्लॉक बाबू वीर कुंवर सिंह चौक के समीप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कर्नाटक के राज्यपाल का पुतला दहन किया गया। सीता राणा ने कहा की कर्नाटक में कांग्रेस एवं जेडीएस के सरकार बनाने के प्रस्ताव को ठुकरा कर भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया गया है जिसका महिला कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने बताया की सत्ता के लालच में लोकतंत्र की ह्त्या कर दी गई है। भाजपा सरकार अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि वाराणसी में निर्माणाधीन पुल के पिलर गिरने एक तरफ दर्जनों लोगों के मौत की खबर आ रही थी और दूसरी तरफ नरेन्द्र मोदी जश्न मनाने में लगे थे। भाजपा विकास का ढोंग कर जनता के भरोसे की ह्त्या कर रही है। सरकार बनाने के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। मौके पर सावित्री कोड़ा, मीणा प्रजापति, हुस्ना बानो, शाहिना बानो, देवी झा, कौशल्या देवी, दूर्गी कुमारी, बिंदु देवी, नंदनी देवी, मालती देवी, अनिता सिन्हा, रीता मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...