धनबाद. जेएससीए की ओर से आयोजित अंतर जिला अंडर-16 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब रांची ने अपने नाम किया। गुरुवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम चाईबासा में खेले गए फाइनल मैच में रांची ने आसानी से जमशेदपुर को 9 विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।
रांची ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। जमशेदपुर की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रनों क् स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में रांची की टीम ने 21.3 ओवर में एक विकेट पर 121 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। टीम की ओर से एक बार फिर राजन दीप सिंह ने 42 गेंदो में दो छक्के आैर 4 चौको की मदद से 60 नाबाद रनों की पारी खेली।