धनबाद. झारखंड ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष सह आईओए उपाध्यक्ष आरके आनंद आैर झारखंड ओलिंपिक संघ के पूर्व महासचिव आैर भारतीय कयाकिंग एंड कैनोइंग संघ के अध्यक्ष एसएम हाशमी को आईओए अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने आगामी अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए गठित तैयारी समिति का सदस्य मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी को तैयारी समिति का गठन किया गया था, जिसमें 1 मई और 10 मई को कुछ और सदस्यों को भी जगह दी गई है। आईओए ने आगामी जकार्ता एशियन खेल, ब्यूनस आयर्सं यूथ ओलिंपिक 2018 आैर 2020 टोक्यो ओलिंपिक में भाग लेनेवाली भारतीय टीम की तैयारियों आैर प्रतियोगिता में भाग लेने संबंधी तकनीकी बारीकियों पर ध्यान देने के लिए तैयारी कमिटी का गठन किया है।