एल्योर मिस इंडिया में शामिल डॉ ईशानी राय।
धनबाद. अमेरिकन मैगजिन फ्रैंचाइजी की ओर से दिल्ली में आयोजित एल्योर मिस इंडिया कांटेस्ट में धनबाद की डॉ ईशानी राय ने फर्सट रनरअप का खिताब अपने नाम किया। धनबाद लौटने के बाद उन्होंने बताया कि दिल्ली के होटल अशोका में 4 मई को प्रतियोगिता आयोजित थी। प्रतियोगिता के फाइनल में 20 कंटेस्टेंट शामिल हुए। आईआईएफटी के चेयरमैन रतनदीप लाल और प्रख्यात मॉडल आक्रति मल्लिक ने जज की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के वेस्टर्न राउंड में उन्हें फ़र्स्ट रनरअप का खिताब हासिल हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पॉलिटिशियन अमर सिंह शामिल हुए। कांटेस्ट के पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व मंत्री अमर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।