धनबाद. झारखंड ने इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के तत्वावधान में गत 12 से 18 मई तक गुरुनानक विश्वविधालय पंजाब में आयोजित नेशनल पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप एवं नेशनल बीच पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप में दो पदक जीते।मास्टर हिमाद्रि पाण्डेय ने पुरुष वर्ग में फ्री स्टाइल अंडर- 90 केजी भार वर्ग में में यूपी के हैवी वेट चैंपियन गंगा पंत को 12-07 अंको से पराजित कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। वहीं दूसरी ओर 70 से 75 केजी मे मास्टर महावीर बाउरी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस तरह दोनों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान बनाया। झारखंड पेंचक सिलाट संघ के अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी, महासचिव आचार्य कमलेश कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राम मनोज ठाकुर एवं अन्य लोगों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।