पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • समय की मांग को देखते हुए लड़कियों को कराटे सीखना जरूरी: जीतेंद्र

समय की मांग को देखते हुए लड़कियों को कराटे सीखना जरूरी: जीतेंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा धनबाद द्वारा नारी कल्याण कार्यक्रम के तहत लड़कियों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने हेतु आज मार्शल आर्ट्स की चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ शंभूराम जी धर्मशाला पुराना बाजार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, महावीर रिटोलिया एवं शक्ति शाखा की सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल ने शक्ति शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की समय की मांग को देखते हुए लड़कियों को अपनी सुरक्षा खुद करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम से लड़कियों में आत्म मनोबल बढ़ेगा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से वह स्वावलंबी हो पाएंगी।

आज के कार्यक्रम के प्रति लोगों का उत्साह देखते हुए ऐसा लगता है कि बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं।जिले के लोकप्रिय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक क्योशी रंजीत केशरी द्वारा संचालित इस चार दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन सभी बालिकाओं तथा महिलाओं को कराटे का बेसिक किक एवं पंच के अलावा आत्म रक्षा हेतु कारगर तकनीकों की जानकारी दी गई।

विशेष रूप से दुश्मनों की पकड़ से हाथ छुड़ाना तथा पीछे से किये जाने वाले प्रहार से बचने की तकनीक का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। मौके पर बुशिकान कराटे संघ की महिला ब्लैक बेल्ट कराटेकार ऋचा कुमारी, अभया भारती, जुली कुमारी तथा राम कुमार भी प्रतिभागियों को युद्धक तकनीकों की जानकारी दे रहे थे।उपरोक्त जानकारी देते हुए शक्ति शाखा की अध्यक्ष सुनीता जिंदल ने बताया कि यह कार्यक्रम आज 17 मई से 20 मई तक प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक चलेगा जिसमें समाज की कोई भी बेटियां तथा महिलाएं भाग ले सकती है।

आज के कार्यक्रम में राधा नारनोली,कोषाध्यक्ष प्रीति गोयल,पूर्व अध्यक्ष किरण रिटोलिया,पूनम अग्रवाल, संयोजिका ज्योति पटवारी, सारिका गुप्ता लक्ष्मी सांवरिया,रिंकू लिखमानिया,अनुजा सांवरिया आदि की सक्रिय भूमिका रही।

प्रशिक्षण सिविर का उद्घाटन करते मंच के सदस्य।

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | धनबाद

खबरें और भी हैं...