पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भूली में बीसीसीएल के 6000 क्वार्टर, 4400 पर कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूली में बीसीसीएल के 6000 आवास हैं, जिनमें 4400 आवासों पर अवैध कब्जा है। सिर्फ 1600 आवासों में ही बीसीसीएल कर्मी रह रहे हैं। भूली में बीसीसीएल आवासों को लेकर यह खुलासा सर्वे टीम की है। मार्च 2018 में गठित सर्वे टीम ने आवासों का सर्वे पूरा कर लिया है। यही नहीं, टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट बीसीसीएल मुख्यालय को सौंप भी दी है। बीटीए के कार्मिक प्रबंधक बीडी सिंह ने इसकी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि सर्वे के दौरान टीम को सिर्फ 1600 आवासों में ही बीसीसीएल कर्मी रहते हुए मिले। शेष 4400 आवासों पर किसी न किसी का कब्जा मिला। पांच साल पहले भूली के आवासों में 2600 कर्मी रहते थे, जो घटकर 1600 तक पहुंच गए हैं। वही, कब्जाधारियों की संख्या 3400 से बढ़कर 4400 पहुंच गई है। कब्जाधारी कंपनी के आवास के साथ-साथ कंपनी की बिजली का भी मुफ्त लाभ उठा रहे हैं। बीसीसीएल मुख्यालय इस सर्वे रिपोर्ट को लेकर गंभीर है। अधिकारी कार्रवाई का कानूनी और अन्य पक्षों पर विचार कर रह रहे हैं।

क्यों कराया गया सर्वे : बिजली बिल से परेशान थी कंपनी

झारखंड बिजली वितरण निगम हर माह कंपनी को औसत बिलिंग व्यवस्था के तहत 1 करोड़ रुपए का बिजली बिल भेजता है। इसे देखते हुए बीसीसीएल ने भूली में मीटर आधारित बिजली बिलिंग व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई। इसके तहत कंपनी ने बिजली मीटर लगाने का निर्णय किया और इस बाबत बिजली विभाग से संपर्क भी साधा। इस व्यवस्था को लागू करने से पहले कंपनी ने भूली आवासों की सही स्थिति जाननी चाही। जिसके लिए सर्वे टीम गठित की गई।

क्या कार्रवाई कर सकता है बीसीसीएल

मीटर आधारित बिलिंग : बीसीसीएल भूली में मीटर आधारित बिलिंग व्यवस्था लागू कर सकती है। वह अपने आवासों में मीटर लगाने की मांग करेगा। इससे कब्जाधारियों का बिल कंपनी को नहीं भरना पड़ेगा।

खाली करा सकता है आवास : किस आवास में कर्मी और किस पर कब्जा... यह अब बीसीसीएल जान चुकी है। कंपनी चाहे तो कब्जाधारियों के खिलाफ अभियान चला कर उन्हें आवास से बाहर कर सकता है।

लीज पर दे आवास : संभव है कि कंपनी अपने कब्जे वाले आवासों को लीज पर दे। इसकी संभावना अधिक है। ऐसा इसलिए, क्योंकि राजनीति पार्टियां भी कंपनी पर लीज व्यवस्था लागू करने का दबाव बना रही हैं।

भास्कर में सबसे पहले

भूली के आवासों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी गई है। सर्वे में 1600 आवासों में ही बीसीसीएल कर्मी मिले हैं। बीडी सिंह, कार्मिक प्रबंधक, बीटीए

खबरें और भी हैं...