पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • विकास नगर में 28, झारूडीह में 18, दहुआटांड़ बापू नगर, बाबूडीह में 24 घंटे बाद लौटी बिजली

विकास नगर में 28, झारूडीह में 18, दहुआटांड़ बापू नगर, बाबूडीह में 24 घंटे बाद लौटी बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|बुधवार को आंधी-बारिश से शहर की चरमराई बिजली व्यवस्था गुरुवार शाम तक भी सामान्य नहीं हो सकी। शहर के कई इलाकों में 24 से 28 घंटे बाद बिजली लौटी। पॉलिटेक्निक सब-स्टेशन में खराबी आने से शहर के बड़े इलाके में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। 30 स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। कई जगह पोल टूट कर गिर पड़े। विभिन्न सब-स्टेशनों में 200 से ज्यादा फ्यूज कॉल रजिस्टर होने की वजह से दिनभर बिजली का आना-जाना जारी रहा। देर रात तक शहर में बिजली आती-जाती रही।

जानें, कहां-कहां आई खराबी

पॉलिटेक्निक सब-स्टेशन : ब्रेकर हुआ खराब, पिन इंसुलेटर में भी आई खराबी : बारिश के साथ तेज आंधी से पॉलिटेक्निक सब-स्टेशन के ब्रेकर में खराबी आ गई। बिजली वितरण निगम के अफसरों के मुताबिक तेज हवा के दबाव से ब्रेकर में खराब आई। वही सब-स्टेशन का पिन इंसुलेटर भी पंकचर हो गया। इससे सब-स्टेशन से सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। सब-स्टेशन से बुधवार की दोपहर दो बजे गुल हुई बिजली गुरुवार के दिन में 10:30 बजे लौटी। पॉलिटेक्निक, झारूडीह, बाबूडीह, पांडरपाला, बेकारबांध के उपभोक्ता बिजली गुल होने से प्रभावित हुए।

इन इलाकों में गिरे बिजली के खंभे, दुरुस्त करने में लगे घंटों

विकास नगर मटकुरिया छठ तालाब : 28 घंटे बाद लौटी बिजली।

भूदा गुरुनानक कॉलेज : 9 घंटे बाद लौटी बिजली।

दामोदरपुर लॉ कॉलेज मोड़ : 14 घंटे बाद लौटी बिजली।

बापू नगर : 24 घंटे बाद लौटी बिजली।

मनइटांड़ : 12 घंटे बाद लौटी बिजली

खबरें और भी हैं...