पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नहीं गई गंगा-सतलज अब आज सुबह जाएगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | गंगा-सतलज एक्सप्रेस गुरुवार को धनबाद से रवाना नहीं हुई। अब यह गाड़ी शुक्रवार को सुबह 6 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना होगी। इसकी वजह यह है कि डाउन ट्रेन बुधवार को 18 घंटे की देर से रात करीब 11 बजे धनबाद पहुंची। इसका यहां से खुलने का निर्धारित समय 9 बज कर 20 मिनट है। बिलंब से आने के कारण गुरुवार को इसका परिचालन रद्द कर दिया गया। एक अन्य घटना में गुरुवार को ही दोपहर डेढ़ बजे गंगा सतलज के रैक की एक एलएचबी कोच शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गई,जिसे एक घंटे के बाद फिर पटरी पर लाया गया।

खबरें और भी हैं...