धनबाद|इनकम टैक्स इंप्लाइज फेडरेशन ग्रुप सी तथा इनकम टैक्स गजटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वाण पर 10 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को आयकर भवन के कर्मियों ने कार्यालय के समक्ष धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि आयकर में काम कर रहे सभी इंप्लाइ पूरी ईमानदारी से अपनी सेवा दे रहे है। अधिकारियों और कर्मियों को उनकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है। मांगों को लेकर कई बार आंदोलन भी हुए है। बावजूद सरकार मांगों को पूरा करने के बजाए टाल-मटोल का रवैए अपनाए हुए है। कहा कि हमारी मांगों में 2017-18 और 19 के आईटीओ का सहायक आयकर आयुक्त के पद पर पदोन्नति, आईएनएस और कार्यकारी सहायकों की जल्द से जल्द बहाली करने, आईटीओ का उच्च वेतनमान प्रभावी करने, संविदा पर बहाल कमियों का स्थायीकरण करने आदि शामिल है। मौके पर संयुक्त आयकर आयुक्त मानस मंडल, आईटीओ आरके चौधरी, विजय कुमार, बीसी मंडल, धर्मदेव शर्मा आदि मौजूद थे।