प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को झारखंड दौरे पर आएंगे। इसकी तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को पेटरवार में सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसमें बोकारो, धनबाद और गिरिडीह के सांसदों, विधायकों, मेयर, डिप्टी मेयर, और जिलाध्यक्षों को बुलाया गया है। शाम सात बजे से होने वाली बैठक में सांसद पीएन सिंह, रवींद्र पांडेय, विधायक राज सिन्हा, ढुल्लू महतो, फूलचंद मंडल, विरंची नारायण, अमर बाउरी, निर्भय शाहबादी, केदार हाजरा, योगेश्वर महतो बाटुल आदि रहेंगे। इससे पहले 11 से एक बजे तक सीएम बूथ स्तरीय बैठक करेंगे। एक बजे से गोमिया के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ और दो बजे से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। चार बजे वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।