पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • सीआईएल के नवनियुक्त चेयरमैन अनिल कुमार झा ने आईएसएम से ली थी एमटेक की डिग्री

सीआईएल के नवनियुक्त चेयरमैन अनिल कुमार झा ने आईएसएम से ली थी एमटेक की डिग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए अनिल कुमार झा ने एमटेक की पढ़ाई आईएसएम धनबाद से की थी। यहां वे माइन प्लानिंग एंड डिजाइन में डिस्टिंक्शन से उत्तीर्ण हुए थे। इसी साल 4 फरवरी 2018 में पूर्ववर्ती छात्रों के समारोह बसंत में भी वे शामिल हुए थे। उन्होंने संस्थान परिसर का जायजा लिया था और समारोह में नागेंद्र कुमार मेमोरियल अवार्ड (डिस्टिंग्विश एलुमिनाई अवार्ड) से नवाजे गए थे। गौरतलब है कि आईएसएम (अब आईआईटी) से पढ़ाई करनेवाले कई स्टूडेंट विभिन्न संस्थानों के शीर्ष पदों पर रह चुके हैं।

कोल इंडिया में ही गोपाल सिंह, एसके चौधरी, शशि कुमार और जेएल टंडन चेयरमैन रह चुके हैं। बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी टीके लाहिड़ी, मौजूदा सीएमडी एके सिंह भी आईएसएम के ही छात्र रहे हैं। इसी तरह धनबाद के पूर्व डीआरएम मनोज कृष्ण अखौरी, ओएनजीसी के सीएमडी शशि शंकर, ओएनजीसी के निदेशक अजय कुमार द्विवेदी, डीजीएमएस के डीजी पीके सरकार, हिंदुस्तान जिंक के सीईओ सुनील दुग्गल भी संस्थान के छात्र रहे हैं। आईआईटी आईएसएम, धनबाद के पूर्व निदेशक प्रो डीसी पाणिग्रही ने कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व की बात है कि यहां के छात्र लीड कर रहे हैं। इसका वर्तमान स्टूडेंट्स को भी लाभ मिलता है।

अनिल कुमार झा

खबरें और भी हैं...