धनबाद | हाई स्कूलों की गर्मी की छुट्टी की तिथियां बदल सकती हैं। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने मूल्यांकन का हवाला देते हुए बदलाव की मांग की है। जिला सचिव किशोर कुमार सिंह ने बताया कि हाई स्कूलों और इंटर स्कूलों में छुट्टी 21 मई से तय है। स्कूलों में एडमिशन भी चल रहे हैं, तो मूल्यांकन अौर नामांकन दोनों प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए गर्मी की छुट्टी 21 मई की जगह एक जून से शुरू की जाए।